{"_id":"5d1420978ebc3e3ce63747cc","slug":"aap-leader-devinder-kumar-sehrawat-says-to-hear-case-over-disqualification-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भाजपा में शामिल आप विधायक ने दी अयोग्यता नोटिस को चुनौती, जल्द सुनवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भाजपा में शामिल आप विधायक ने दी अयोग्यता नोटिस को चुनौती, जल्द सुनवाई की मांग की
Thu, 27 Jun 2019 07:20 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 27 Jun 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र कुमार शेहरावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक देवेंदर सहरावत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भेजे गए अयोग्यता नोटिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ वकील सोली सोराबजी ने बुधवार को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवाई की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। इस पर पीठ ने उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट जाने के लिए कहा। पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट में भी इस पर सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
सोराबजी द्वारा लगातार आग्रह करने पर पीठ ने उन्हें याचिका दाखिल करने के लिए कहा। पीठ ने कहा कि हम यह देखेंगे कि हमें इस पर विचार करना चाहिए या नहीं। पीठ ने सोराबजी से गुरुवार को फिर से इस मामले का उल्लेख करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दलबदल विरोधी कानून के तहत सहरावत और एक अन्य विधायक अनिल वाजपेयी को अयोग्यता नोटिस जारी किया था। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दोनों ‘आप’ विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।