फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Atishi alleged BJP is conspiring to impose President rule in Delhi

Delhi: 'दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रच रही BJP', आतिशी बोलीं- दिल्लीवालों को डरने की जरूरत नहीं

Fri, 12 Apr 2024 06:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 12 Apr 2024 06:00 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने का षड्यंत्र रच रही है। आप नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को इन राजनीतिक साजिशों से डरने की जरूरत नहीं है। 
 

विज्ञापन
AAP leader Atishi alleged BJP is conspiring to impose President rule in Delhi
आतिशी - फोटो : x/aap

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने का षड्यंत्र रच रही है। ऐसे में आप ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाना गैर कानूनी, गैर संवैधानिक और दिल्ली की जनता के जनादेश के खिलाफ होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीतने वाली। इस वजह से दिल्ली सरकार को गिराना चाहती है। पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली के खिलाफ रचे जा रहे षड्यंत्र का एक बड़ा कारण सरकार की ओर किए जा रहे काम हैं। चाहे वे मुफ्त बिजली-पानी देना हो, स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक देना हो या बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा देनी हो।
विज्ञापन


आप नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली के लोगों को इन राजनीतिक साजिशों से डरने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल चाहे जेल के अंदर या बाहर हों, वह दिल्ली के लोगों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। दिल्ली की महिलाओं को केजरीवाल ने 1,000 रुपये देने का जो वादा किया है, वह जरूर पूरा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि आने वाले कुछ दिन में केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन से इसके संकेत देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने आरोप लगाया कि दिल्ली में किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली के अंदर कई विभाग खाली हैं, वहां अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो रही है। उपराज्यपाल पिछले एक सप्ताह से गृह मंत्रालय को बार-बार दिल्ली सरकार को लेकर चिट्ठियां लिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी चिट्ठियों में कह रहे है कि मंत्री मीटिंग में नहीं आते हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का बहाना बनाकर किसी भी मीटिंग में आना बंद कर दिया है।


वहीं, आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का कहना है कि भाजपा दिल्ली सरकार गिराने की कई बार कोशिश कर चुकी है, लेकिन दिल्ली वालों ने हर बार उसे करारा जवाब दिया है। इस बार भी भाजपा ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश कर रही है, तो इसका भी लोकसभा चुनाव में लोग जवाब देंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना असंवैधानिक होगा, क्योंकि बीते फरवरी में दिल्ली सरकार सदन में विश्वास मत लाकर अपना बहुमत साबित कर चुकी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed