फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader ashutosh wrotes blog on kapil mishra

AAP नेता आशुतोष बोले- कपिल मिश्रा के धोखे से उठा इंसानियत पर भरोसा

Fri, 12 May 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 May 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
  aap leader ashutosh wrotes blog on kapil mishra
आप नेता आशुतोष - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी (आप) के दूसरे नेताओं पर हमलावर होने के बाद वरिष्ठ नेता आशुतोष ने एक ब्लॉग लिखा है। आशुतोष के मुताबिक, कपिल मिश्रा के धोखे से उनका इंसानियत से भरोसा उठ गया है। अब किसी को छोटा भाई मानने की हिम्मत नहीं करेगी।    

विज्ञापन

  
आशुतोष ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि वह हमेशा से सोचते थे कि फिल्मों व किताबों में मानव स्वभाव को बेवजह पाशविक और राक्षसी दिखाया जाता है। लेकिन अब समझ में आ गया है कि हकीकत में ऐसा होता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके एक अपने ने उनसे विश्वासघात किया है।       
विज्ञापन


हमारे एक अपने ने हमसे विश्वासघात किया है। 2015 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्रिमंडल में शामिल होने पर वह बहुत खुश था। आशुतोष ने उस वक्त खुद को मिश्रा की खुशी का साझीदार बताया। फिर कहा कि आज वह काफी हताश है। आशुतोष के मुताबिक, कपिल मिश्रा के धोखे से शायद ही अब कभी किसी इंसान पर इतनी आसानी से भरोसा हो सकेगा। शायद अब कभी किसी को छोटा भाई नहीं समझ सकूंगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आशुतोष ने आगे लिखा कि कपिल ने एक इंसान को दूसरे इंसान से जोडने वाले मूलभूत मानवीय मूल्यों व भरोसे को चकनाचूर कर दिया है।       

आशुतोष ने इसके बाद एक के बाद एक केन्द्र सरकार पर भी कई निशाने साधे। आशुतोष ने कहा है कि वह जानते हैं कि यह बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। अभी इससे भी ज्यादा बुरी घटनाएं होंगी। हर कोशिश आप और उसकी सरकार को खत्म करने की होगी। कपिल जैसे लोग सिर्फ मोहरे हैं। रिंगमास्टर कोई और ही है। हालांकि, उन्होंने दावा किया है कि पार्टी मजबूती से भ्रष्टाचार की अपनी जंग जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed