फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP is seeing political benefit from the bill 

बिल माफी से सियासी लाभ देख रही है आम आदमी पार्टी

Sat, 03 Aug 2019 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
AAP is seeing political benefit from the bill 
आम आदमी पार्टी

दिल्ली सरकार के 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा पर आप काफी संजीदा है। पार्टी का मानना है कि योजना जमीन पर सही तरीके से उतरती है तो सियासी तौर यह यह फायदे का सौदा साबित हो सकती है। 

विज्ञापन


पार्टी ने रणनीतिक तौर पर इसका बड़े पैमाने पर प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान भी चला रखा है। पार्टी के विधायक व पदाधिकारी लोगों तक योजना की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘पहले हाफ अब माफ’ अभियान में जुटे हैं। 
विज्ञापन


विधायक, पदाधिकारी व समर्थक इस हैशटेग पर शुक्रवार को पूरे दिन अपने वीडियो मैसेज और पोस्ट शेयर करते रहे। सभी ने इसे अपनी तरह का पहला फैसला बताते हुए अरविंद केजरीवाल की पीठ थपथपाई। वहीं, अरविंद केजरीवाल के 2013 के बिजली आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, रणनीतिक तौर पर पार्टी ने इस मामले में विपक्ष पर आक्रामक रहने का फैसला किया है। पार्टी की नजर विपक्षी नेताओं के बयानों पर है। इस फैसले पर आने वाले किसी भी बयान पर विपक्षी दलों के नेताओं को कटघरे में खड़ा करने की आप की योजना है। इसके लिए भाजपा व कांग्रेस शासित दूसरे राज्यों का हवाला देते हुए वहां बिजली माफी करवाने की चुनौती दी जाएगी।

पार्टी के रणनीतिकार मानकर चल रहे हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले आए दिल्ली सरकार के इस फैसले का सियासी फायदा लिया जा सकता है। पार्टी विपक्षी दलों पर इसे अपनी बढ़त के तौर पर देख रही है। इसके लिए नजीर लोकसभा चुनाव के दौरान की भाजपा की किसान सम्मान योजना और कांग्रेस के न्याय योजना से की जा रही है। 


पार्टी रणनीतिकार बताते हैं कि कोई विपक्षी दल इससे बड़ी योजना लाने का वायदा करता है तो उसका असर मतदाताओं पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। फिलहाल 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त होने से बचने वाली रकम ज्यादा भरोसे की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed