फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP is changing and changing, 'AAP' faces

विवादों से डरी AAP में बदल रहे हैं पार्टी के चेहरे

Fri, 17 Apr 2015 11:56 AM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
AAP is changing and changing, 'AAP' faces

विवादों के बीच आम आदमी पार्टी की दिल्ली से जुड़ी इकाइयों में बदलाव कर रही है। पार्टी की युवा, महिला व छात्र समेत सभी प्रमुख इकाइयों के प्रमुखों को बदला जा रहा है। वहीं, जिला स्तरीय इकाइयों का भी पुनर्गठन किया जा रहा है। हालांकि, राज्यस्तरीय संगठन में फेरबदल नहीं किया गया है। अशुतोष, दिलीप पांडेय व दुर्गेश पाठक पहले की तरह काम करते रहेंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, युवा इकाई का गठन दिल्ली विधानसभा से पहले हुआ था। इसके प्रमुख तिलक नगर विधायक जनरैल सिंह थे। सरकार बनने के बाद जनरैल सिंह को संसदीय सचिव बना दिया गया। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी अंकुश नारंग को दे दी गई है। दूसरी तरफ अभी तक शालीमार बाग विधायक बंदना कुमारी आप की महिला विंग की अध्यक्ष थीं।
विज्ञापन


बंदना के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद उनकी जिम्मेदारी पालम विधायक भावना गौर को सौंप दी गई है। इसके अलावा छात्र इकाई का जिम्मा अभी तक रोहताश नगर के विधायक सरिता सिंह के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जिला इकाईयों का पार्टी कर रही पुनर्गठन

AAP is changing and changing, 'AAP' faces

सरिता के संसदीय सचिव बनने के बाद इस पद भी नए व्यक्ति की नियुक्ति होनी है। दूसरी तरफ अनुसूचित जाति/ जनजाति इकाई का अध्यक्ष अशोक नांगलिया, ग्रामीण सेल राजीव चौधरी और ई-रिक्शा विंग मनीष झा के जिम्मे है।

दूसरी तरफ पार्टी दिल्ली की सभी 14 जिला इकाइयों का पुनर्गठन कर रही है। प्रत्येक जिले में एक इंचार्ज के साथ दो उपाध्यक्ष, दो सचिव व एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति हो रही है। जल्द ही जिलास्तरीय संगठन तैयार हो जाएगा। एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, आप की सभी इकाइयों ने दिल्ली चुनाव में अहम भूमिका अदा की थी।

इसके जरिए पार्टी अपना विजन आम लोगों तक पहुंचाने में कामयाब रही। इन्हीं इकाइयों केदम पर 70 में से 67 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। अब कोशिश है कि एक बार फिर से इनमें ऊर्जा भरी जाए। जिससे सरकार के कामों को आम लोगों तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed