फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap host mega opposition rally in delhi today

आप की अगुवाई में विपक्ष का हल्ला-बोल, जंतर-मंतर पर महारैली आज

Wed, 13 Feb 2019 07:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Feb 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
aap host mega opposition rally in delhi today
आप की महारैली - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में बुधवार को जंतर मंतर पर होने वाली विपक्ष की रैली में हिस्सा लेंगी। रैली के बाद ममता बनर्जी संसद भवन भी जाएंगी। बनर्जी राजधानी में बुधवार को जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित ‘तानाशाही हटाओ, देश बचाओ’ रैली को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन




सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वह संसद में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय जाएंगी। यहां वह अपनी पार्टी व दूसरे दलों के सांसदों से मुलाकात करेंगी। बनर्जी शहर में एक सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। कोलकाता में पार्टी के एक नेता के मुताबिक ममता के बृहस्पतिवार तक दिल्ली में रहने की संभावना हैं।
विज्ञापन


आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद यादव हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया, समाजवादी पार्टी, द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल और अन्य पार्टियों के नेता भी महा रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed