फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP have to purchase the ambulances scam, bought half of the 23 million to 11 million ambulances'

‘एंबुलेंस खरीद में आप ने किया घोटाला, 23 लाख में खरीदी साढ़े 11 लाख की एंबुलेंस’

Sun, 24 Jul 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
AAP have to purchase the ambulances scam, bought half of the 23 million to 11 million ambulances'
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी सेना ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) पर एंबुलेंस खरीद-फरोख्त में घोटाले का आरोप लगाया है। सेना ने अपने आरोपों के पक्ष में मीडिया को दस्तावेज भी दिखाए।  

विज्ञापन


दावा किया गया कि वह इस मामले की शिकायत सीबीआई को करेंगे। सेना अध्यक्ष प्रभात कुमार ने रविवार को जंतर-मंतर पर मीडिया को बताया कि सरकार ने 110 एंबुलेंस का ठेका बफला हेल्थकेयर को दिया था। 
विज्ञापन


ठेके की शर्तों के तहत अभी तक 55 एंबुलेंस की सप्लाई भी हो चुकी है। बफला हेल्थकेयर ने यह गाड़ियां टाटा से करीब 8.74 लाख में खरीदी। इसके बाद इसमें मेडिकल सामान लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया और संत्येद्र जैन पर लगाए आरोप

AAP have to purchase the ambulances scam, bought half of the 23 million to 11 million ambulances'
आम आदमी सेना - फोटो : अमर उजाला

इसकी बाजार कीमत करीब 2.60 लाख है। ऐसे में एंबुलेंस की कीमत करीब साढ़े 11 लाख पड़ी। प्रभात कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने साढ़े 11 लाख की कीमत वाली एंबुलेंस करीब 23 लाख रुपये के हिसाब से खरीदा है। 

इस हिसाब से प्रति एंबुलेंस करीब 10 लाख रुपये से अधिक का घपला हुआ। प्रभात कुमार के मुताबिक, इस घपले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और हाल ही में परिवहन मंत्री का काम संभालने वाले सत्येंद्र जैन का सीधा हाथ है। 

उन्होंने दावा किया कि आम आदमी सेना सभी दस्तावेजों के साथ दो दिन में सीबीआई के पास जाकर मामले की जांच सीबीआई कराने की मांग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed