चौबीस घंटे में आप का दूसरा विधायक गिरफ्तार, कुरान बेअदबी मामले में हुई गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर की जिला अदालत के आदेश के बाद रविवार को पंजाब पुलिस की टीम एसपी जसकरण सिंह तेजा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची थी। गिरफ्तारी के समय नरेश यादव ने खुद को बेगुनाह बताया है। नरेश को गिरफ्तार कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर पंजाब जाएगी।
बता दें कि पंजाब के मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के बाद हिंसा हो गई थी। उस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में एक ने नरेश का नाम लेकर एक करोड़ रुपये देने का वादा करने की बात कही थी।
घर से दिल्ली व पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा
आरोपी के बयान के आधार पर संगरूर की अदालत ने नरेश की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली पुलिस को साथ लेकर सुबह जब पंजाब पुलिस वसंतकुंज स्थित उनके घर पहुंची तो परिवार ने नरेश के दिल्ली से बाहर होने की बात बताई थी।
नरेश की तलाश में पंजाब व दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी की। रात के समय पुलिस ने उन्हें वसंतकुंज स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के समय नरेश ने कहा कि वह शुरुआत से पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। वहीं, पुलिस की मानें तो नरेश को दिल्ली की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पंजाब ले जाया जाएगा।