न्यूनतम मजदूरी को लेकर AAP सरकार सख्त, विभागों से 20 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गत माह न्यूनतम मजदूरी में 37 फीसदी वृद्धि के साथ नई न्यूनतम मजदूरी की अधिसूचना जारी की थी जो लागू हो चुकी है।
नई अधिसूचना के हिसाब से अकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी अब 9724 रुपये से बढ़कर 13,350 रुपये हो गई है। अर्ध कुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 10, 764 रुपये से बढ़कर 14, 698 रुपये और कुशल मजदूरों की 11, 830 रुपये से बढ़कर 16, 182 रुपये हो गई है। बैठक में शामिल ठेकेदारों से कहा गया कि नियम का उल्लंघन न करें।
पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने बनाई थी कमेटी
बता दें कि केजरीवाल सरकार ने पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा बनाई गई 15 सदस्यीय समिति की इस संबंध में की गई सभी सिफारिशों को मंजूर कर लिया।
समिति का गठन न्यूनतम मजदूरी में संशोधन की सिफारिशें देने के लिए पिछले साल किया गया था। यह दूसरा मौका है जब दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने को मंजूरी दी है।
पूर्व उपराज्यपाल ने पिछले साल सितंबर में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त समिति की सिफारिशों को निरस्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने समिति गठित करने के लिये उनकी पूर्वानुमति नहीं ली थी।