फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap government on backfoot on various decisions

बैकफुट पर ‘आप’: कैबिनेट ने टाला बड़ा फैसला

Tue, 22 Sep 2015 03:52 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
aap government on backfoot on various decisions

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार अब केंद्र और उपराज्यपाल की तरफ से गैर कानूनी घोषित फैसलों को लेकर बैकफुट पर नजर आ रही है।

विज्ञापन


सोमवार को अचानक बैठक कर कैबिनेट ने उपराज्यपाल के सचिव की तरफ से 17 सितंबर को जारी मेमोरैंडम पर चर्चा की।

कैबिनेट ने फैसला किया कि दानिक्स अधिकारियों के समयबद्ध वेतन वृद्धि का लागू करने का आदेश टाल दिया जाए। साथ ही सीएनजी वाहन फिटनेस घोटाला जांच आयोग का मामला कोर्ट पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन

दानिक्स अधिकारियों की समयबद्ध वेतन वृद्धि अभी नहीं होगी लागू

aap government on backfoot on various decisions
कैबिनेट के फैसले के अनुसार, दिल्ली अंडमान निकोबार आईलैंड सिविल सर्विसेज (दानिक्स) की 18 साल पुरानी मांग दिल्ली सरकार ने पूरी की है।

अब उपराज्यपाल कार्यालय से नोट आया है तो नए ग्रेड पे और समयबद्ध वेतन वृद्धि का आदेश गृह मंत्रालय से अंतिम फैसला होने तक टाल दिया गया है।

वहीं, गृह मंत्रालय को पत्र लिख रहे हैं कि दानिक्स अधिकारियों के मामले में जल्द निर्णय लें। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने माना है कि सीएनजी वाहन फिटनेस घोटाला जांच आयोग मामला अभी दिल्ली हाईकोर्ट में है। सभी संबंधित एजेंसी कोर्ट का सम्मान करेगी।

LG को लेकर गृहमंत्रालय के आदेश का इंतजार करेगी सरकार

aap government on backfoot on various decisions

कैबिनेट ने फैसला किया है कि उपराज्यपाल लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को इस तरह का नोट कैसे भेज सकते हैं, इस पर केंद्र सरकार से सलाह लेंगे।

वहीं किसी कानून के तहत उपराज्यपाल सीधे दिल्ली सरकार के अधिकारियों को निर्देश दे सकते हैं और चुनी गई सरकार को किस नियम के तहत निर्देश जारी कर सकते हैं, इसपर भी सरकार गृह मंत्रालय से सलाह लेगी।

कैबिनेट ने केंद्र सरकार से यह भी पूछने का फैसला किया है कि उपराज्यपाल को किस शक्ति के तहत चुनी गई सरकार के आदेश और सरकुलर को रद्द करने का अधिकार प्राप्त है?

मालूम हो कि, उपराज्यपाल नजीब जंग के सचिव एससीएल दास की तरफ से जारी नोट में मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारियों को केंद्र सरकार की तरफ से गैर कानूनी व असंवैधानिक करार आदेश नहीं मानने को कहा गया था।

यहां तक कहा था कि जो अधिकारी ऐसे आदेश का पालन करेगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी और तनख्वाह भी काटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed