फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'AAP' government give right to water to delhi.

दिल्ली को पानी का अधिकार देगी 'आप' सरकार

Wed, 28 Jan 2015 01:01 AM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
'AAP' government give right to water to delhi.

बिजली के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को पानी पर श्वेत पत्र जारी किया। पार्टी का कहना है कि बीते दस सालों में दिल्लीवासियों को पानी पिलाने के नाम पर तीस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद अब भी बड़ी आबादी टैंकर माफिया के जाल में फंसी है। पार्टी का दावा है कि आप की सरकार समयबद्ध तरीके सभी कॉलोनियों में सीवर और पेयजल लाइन पहुंचाएगी। वहीं, 700 लीटर पानी मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन


आशीष खेतान ने कहा कि आप की सरकार दिल्ली जल बोर्ड एक्ट में संशोधन करके स्वच्छ पानी के अधिकार का प्रावधान करेगी। जल माफिया का राज समाप्त करके दिल्ली में जल स्वराज लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को स्वच्छ पानी पीने का अधिकार दिया जाएगा। सभी कॉलोनियों में सीवर और पेयजल की लाइन पहुंचेगी। वाटर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगेंगे। वहीं, यमुना को साफ करने के लिए विस्तृत योजना बनेगी।

पेयजल की क्या है मौजूदा हालत

'AAP' government give right to water to delhi.

2021 तक दिल्ली की आबादी 2.3 करोड़ होगी। फिलहाल 33.41 लाख घरों में से सिर्फ 20 लाख तक पाइप लाइन है। वहीं, करीब 50 लाख टैंकर, बोरवेल, नदी, नहर और तालाब के साथ दूसरे जलस्रोतों पर निर्भर हैं।

दिल्ली में भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। भूमिगत जल की गुणवत्ता खराब है। दक्षिण पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिल्ली में भूजल में खारापन बढ़ रहा है, जबकि कई स्थानों में पानी में फ्लोराइड की मात्रा मानक से अधिक है।

पार्टी का मानना है कि पेयजल सप्लाई कुप्रबंधन का शिकार है। भ्रष्टाचार की वजह से डीजेबी को सालाना 1000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। करीब 350 मिलियन गैलन अपशिष्ट जल रोजाना बर्बाद होता है।

श्वेत पत्र की क्या है खास बातें

'AAP' government give right to water to delhi.

स्वच्छ पानी लोगों का मौलिक अधिकार बनेगा।
700 लीटर मुफ्त पानी मिलेगा।
पांच साल में सभी कॉलोनियों तक पानी व सीवेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
नए बूस्टर, पंपिंग स्टेशन और वाटर ट्रीटप्लांट लगेंगे।
मुनक नहर में पानी लाने केलिए केंद्र और हरियाणा सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
जल संरक्षण के लिए कारगर योजना बनेगी।
यमुना नदी को साफ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed