फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap gives purushhotam dagar ticket from faridabad

मैकेनिकल इंजीनियर पुरुषोत्तम डागर बने AAP कैंडिडेट

Mon, 10 Mar 2014 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 10 Mar 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
aap gives purushhotam dagar ticket from faridabad

लंबी जद्दोजहद के बाद सोमवार को आखिरकार आम आदमी पार्टी ने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से बल्लभगढ़ के गांव झाड़सैंतली निवासी पुरुषोत्तम डागर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पेशे से लघु उद्यमी डागर वर्तमान में सेक्टर-55 में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने समाजसेवा में भी अपना हाथ आजमाया। डागर ने अन्ना आंदोलन में फरीदाबाद की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी बनाए जाने पर उनके साथ जुड़ गए। हरियाणा राज्य कंवीनर डॉ. अशवंत गुप्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 7 अगस्त 1981 को गांव झाड़सैंतली में जन्मे डागर मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह प्रिंटिंग मशीन के पार्ट्स बनाने के कारोबार से जुड़े हुए हैं। अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 1999-2002 में उन्होंने दिल्ली के गुरु तेगबहादुर कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में डागर को अरविन्द केजरीवाल की विधानसभा में जोनल हेड की जिम्मेदारी दी गई थी। इसे उन्होंने बखूबी निभाया। पार्टी ने उनके इस काम को देखते हुए फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की नई जिम्मेंदारी सौंपी है।

डागर को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके कार्यालय पर जमा हो गए और उन्हें बधाई देते हुए चुनाव में पूरी ताकत के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया।

पार्टी के फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी आभाष चंदीला का कहना है कि पुरुषोत्तम डागर के नेतृत्व में फरीदाबाद में स्वराज की स्थापना करने और जनता को स्वच्छ प्रशासन देने का प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि पार्टी ने यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है। इस मुहिम में पुरुषोत्तम डागर की भूमिका सराहनीय है। बधाई देने वालों में मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, आशुतोष मित्तल, रमेश अरोड़ा, रश्मि मालू, राकेश जैन, विशाल नागर, जगन डागर आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed