फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP functions like a private limited company

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने छोड़ी आप

Tue, 11 Mar 2014 04:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Mar 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
AAP functions like a private limited company

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को पार्टी छोड़ते वक्त कहा कि आम आदमी पार्टी एक दिशाहीन पार्टी है। साथ ही इसका संचालन ठीक उसी तरह किया जा रहा है, जैसे किसी एक निजी कंपनी का किया जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी को लिखे गए पत्र में कहा कि पार्टी के स्थापना के समय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कई नियम कानून बनाए थे, लेकिन बाद उन्होंने समय के अनुसार नए नियम कानून बना दिए, जिनमें से कुछ पिछले नियमों से एकदम विपरीत हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: क्या हो पाएगा केजरीवाल के इस झूठ का खुलासा?
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं यह पार्टी एक आंदोलन से निकली है और आगे भी अपना भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का वायदा था, लेकिन अब पार्टी दिशाहीन हो गई है। इसे एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तरह संचालित किया जा रहा है।

आशोक अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा की पार्टी में लगातर एलीट क्लास के लोगों को जगह दी जा रही है। साथ ही पार्टी नौकरशाहों और धनी लोगों को प्रमोट भी कर रही है। जबकि पार्टी आम आदमी के लिए बनी थी और इसका विजन आम आदमी के हितों को साधना था।

पढ़ें: ये हैं दिल्ली-एनसीआर से 'आप' के 10 सूरमा


अशोक अग्रवाल आप के पीएसी की दूसरी सबसे प्रमुख समिति एनईसी के प्रमुख सदस्य थे। लेकिन अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस मुद्दे पर पार्टी प्रवक्ता दीपक वाजपेई ने कहा कि अगर अशोक अग्रवाल को पार्टी में कोई खामी दिख रही थी, तो इसे पार्टी फोरम में उठाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि उनके इस्तीफे के बारे में पार्टी को मीडिया के जरिए पता चला।

पढ़ें: अपनों से लड़ने हरियाणा से दिल्ली आए आप कार्यकर्ता

आप के सूत्रों के मुताबिक अशोक अग्रवाल चांदनी चौके से आशुतोष को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। उनके अनुसार किसी ऐसे आदमी जिसने हाल ही पार्टी ज्वॉइन की हो उसे इतने महत्वपूर्ण सीट से उम्मीदवार बनाना गलत था।

वहीं पूर्व कूटनीतिज्ञ और आप नेता मधु भादुड़ी ने पार्टी छोड़ दी है। वह पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिड़की एक्सटेंशन मुद्दे पर पार्टी से खफा हैं। वहीं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अश्विनी उपाध्याय ने भी पर्टी पर लक्ष्य से भटकने का आरोप लगाते हुए इसे पैराशूटिंग पार्टी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed