{"_id":"674584096f57b0c0ae04da45","slug":"aap-foundation-day-arvind-kejriwal-said-many-states-have-adopted-our-model-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP का स्थापना दिवस : केजरीवाल ने कहा- आप ने दिल्ली में गुड गवर्नेंस का मॉडल पेश किया, कई राज्यों ने अपनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP का स्थापना दिवस : केजरीवाल ने कहा- आप ने दिल्ली में गुड गवर्नेंस का मॉडल पेश किया, कई राज्यों ने अपनाया
Tue, 26 Nov 2024 01:47 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:47 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल से लेकर सीएम आतिशी और गोपाल राय समेत कई नेताओं ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/AAP
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपना 12वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप ने दिल्ली में गुड गवर्नेंस का मॉडल पेश किया है। उन्होंने कहा, आप का जन्म उस दिन हुआ, जिस दिन देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी नाम पार्टी के उद्देश्य को दर्शाता है। आप ने आम आदमी की जिंदगी में सुविधाएं दी हैं। केजरीवाल ने कहा कि देश के हर आम आदमी की उम्मीद बन चुकी “आम आदमी पार्टी” आज देश की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली पार्टी है। जनता का प्यार और कार्यकर्ताओं का जुनून ही आम आदमी पार्टी की असली पहचान है।
विज्ञापन
देश के हर आम आदमी की उम्मीद बन चुकी “आम आदमी पार्टी” आज देश की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली पार्टी है। जनता का प्यार और कार्यकर्ताओं का जुनून ही आम आदमी पार्टी की असली पहचान है। @ArvindKejriwal जी LIVE https://t.co/h9kUP3DBO7
— AAP (@AamAadmiParty) November 26, 2024विज्ञापन