{"_id":"e19164a39a7c1989b816aeecbcda19b5","slug":"aap-foolish-in-comparison-to-bjp-and-congress-prashant-bhushan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस से भी झूठी आप : प्रशांत भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस से भी झूठी आप : प्रशांत भूषण
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 30 Nov 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप के पूर्व नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने जन लोकपाल बिल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी है। यहां सेक्टर 14 में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रशांत भूषण ने कहा कि जनलोकपाल बिल के नाम पर केजरीवाल सरकार ने लोगों को धोखा दिया है। झूठ बोलने के साथ जनता को भ्रमित किया है। कहा कि आप कांग्रेस और भाजपा से भी झूठी है। नए बिल के मुताबिक बिना सरकार के जनलोकपाल का गठन नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने 2014 के लोकपाल बिल को सामने रखा। इस बिल से 2015 के जनलोकपाल बिल की तुलना करते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि पुराने बिल से नए बिल की कोई समानता नहीं है। बिल में राजनीतिक पार्टियों को अधिक वरीयता दी गई है। 2014 के लोकपाल बिल में प्रावधान था कि कोई स्वतंत्र संस्था ही लोकपाल को हटा सकती थी।
विज्ञापन
पर नए बिल में ऐसा नही है। वहीं, पुराने बिल में सात सदस्य थे, जिसमें से दो राजनीतिक पार्टियों से थे। 2015 के बिल में तीन सदस्य हैं। चयन समिति में चार सदस्य हैं, जिसमें से तीन राजनीतिक पार्टियों से हैं। पहले के बिल में दिल्ली का लोकपाल सिर्फ दिल्ली के अधिकारियों के लिए था लेकिन नए बिल में केंद्र सरकार के मंत्री भी इस दायरे में आएंगे। केंद्र सरकार बिल को मंजूरी देगी, ऐसा मुश्किल है। ऐसे में केजरीवाल कह देंगे कि उनके जन लोकपाल बिल को केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी।
विज्ञापन
‘काम नहीं, आरोप लगाना जानती है आप’
आप जनता के हित में काम करना नहीं जानती है। केजरीवाल को जनता से झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए। केजरीवाल का भाजपा के एजेंट आदि बताने पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। क्योंकि आप सिर्फ आरोप लगाना जानती है।