फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap focus to attend public meeting as preparation for delhi assembly election

जनता से जुड़ने के लिए सड़क पर उतरी आप, विधायकों और पार्षदों को दिया खास निर्देश

Tue, 30 Jul 2019 02:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
aap focus to attend public meeting as preparation for delhi assembly election
कांवड़ियों से मिलते अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विधायकों, पार्षदों व पदाधिकारियों को मैदान में उतार दिया है। पार्टी का निर्देश है कि वह स्थानीय स्तर पर आम लोगों से नियमित संवाद का खाका तैयार करें। इसमें सीधी मुलाकात के साथ सामुदायिक स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में भी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी है।

विज्ञापन


दिलचस्प यह कि दोहराव से बचने के लिए आप विधायक व पदाधिकारी अपने फ्रंटल विंग के फोरम पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। मसलन, दो दिन पहले दिल्ली प्रदेश संयोजक व मंत्री गोपाल राय ने अपनी विधानसभा में युवा विंग के बैनर पर कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं, रविवार को विधायक नरेश यादव ने कांवड़ शिविरों का दौरा किया। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सोमवार को कांवड़ शिविर में पहुंचे। 
विज्ञापन


पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि सभी विधायक इस वक्त आप का विधायक आपके बीच कार्यक्रम के साथ लोगों से नियमित संवाद कर रहे हैं। वहीं, सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी हिस्सेदारी रहती है। इसके अलावा दिल्ली सरकार के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों की शिकायतों को सुना जाता है। कोशिश यही है कि पार्टी नेता लोगों के बीच दिखे। इससे लोगों के साथ निजी स्तर पर रिश्ता कायम करने में मदद मिलेगी। इसका फायदा चुनावों के दौरान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed