{"_id":"0aa0d94c2209cfc7abab1a58cf89fab5","slug":"aap-factor-in-nmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम सत्ता से बेदखल करेगी ‘झाड़ू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम सत्ता से बेदखल करेगी ‘झाड़ू’
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी नगर निगम के विपक्षी नेता मुकेश गोयल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पार्षदों को चेताया कि झाड़ू सही से लगवानी शुरू कर दें, अन्यथा ‘झाड़ू’ निगम की सत्ता से बेदखल कर देगी।
विज्ञापन
मुकेश गोयल सोमवार को उत्तरी निगम के बजट पर शुरू हुई चर्चा में शामिल थे। उन्होंने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल और हाल ही में आयुक्त की ओर से अगले वर्ष के प्रस्तुत किए बजट प्रस्ताव को लेकर भी भाजपा को निशाना बनाया।
विज्ञापन
गोयल ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी टैक्स एवं पार्किंग फीस में बढ़ोतरी संबंधी लाए गए प्रस्तावों पर सत्तारूढ़ भाजपा पार्षदों की सहमति है, मगर अब भाजपा पार्षद इस मामले में राजनीति कर रहे है।
विज्ञापन
वह अब दोनों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को रद्द करने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने सफाई के काम में खामियां गिनाते हुए अधिकारियों पर भी निशाना साधा।