फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap durgesh pathak accuses BJP administered MCD of assaulting sanitation workers

आप का आरोप: सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है भाजपा शासित नगर निगम

Wed, 13 Oct 2021 12:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Oct 2021 12:30 AM IST
सार

आरोप है कि सफाई कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करने की, उनको वर्दी और सफाई के आधुनिक उपकरण मुहैया कराने की, प्रत्येक वार्ड में उनके लिए रेस्ट-रूम स्थापित करने की, मुफ्त स्वास्थ्य बीमा आदि घोषणाएं की हैं, लेकिन अभी तक एक भी घोषणा लागू नहीं की है। 

विज्ञापन
aap durgesh pathak accuses BJP administered MCD of assaulting sanitation workers
Durgesh pathak AAP - फोटो : File Photo

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित नगर निगम सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है। भाजपा ने सफाई कर्मचारियों के संबंध में एक भी वादा एवं योजना लागू नहीं की है। मृतक सफाई कर्मचारियों के परिजन स्थायी नौकरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही है, उनके हक की योजनाओं से उन्हें वंचित रख रही है, झूठे वादे किए जा रहे है। है। वह कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। वहीं भाजपा कह रही है कि वर्ष 2003 तक नियुक्त 200 कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है, जबकि वर्ष 2003 तक दिहाड़ी पर काम करने वाले कई हजार सफाई कर्मचारी पिछले 20 सालों से नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने वर्ष 2017 के चुनावी संकल्प-पत्र में व बजट भाषणों समेत अन्य मौकों पर सफाई कर्मचारियों के कल्याण की घोषणाएं की हैं, लेकिन उनमें से एक भी लागू नहीं की हैं। सफाई कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करने की, उनको वर्दी और सफाई के आधुनिक उपकरण मुहैया कराने की, प्रत्येक वार्ड में उनके लिए रेस्ट-रूम स्थापित करने की, मुफ्त स्वास्थ्य बीमा आदि घोषणाएं की हैं, लेकिन अभी तक एक भी घोषणा लागू नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed