{"_id":"6a6775d1b64d37ef7d00e53b","slug":"aap-dismisses-election-commissions-claim-as-false-alleges-votes-are-being-deleted-by-marking-them-as-shifted-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147849-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चुनाव आयोग के दावे को झूठा बता रही आप, कहा शिफ्टेड दिखाकर काटे जा रहे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चुनाव आयोग के दावे को झूठा बता रही आप, कहा शिफ्टेड दिखाकर काटे जा रहे वोट
विज्ञापन
-प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बुराड़ी में 30-35% ही फॉर्म जमा हुए, कहा कि किराएदारों के नाम कटने का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग के 99% एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने के दावे को गलत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी हकीकत में दिल्ली के गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों में 50% लोगों तक फॉर्म ही नहीं पहुंचा है। पार्टी मुख्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कोठियों और डीडीए फ्लैट्स में तो फॉर्म घर-घर पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 70% आबादी वाले गांव और अनधिकृत कॉलोनियों में वितरण नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कई बीएलओ के पास अब भी फॉर्म पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब लोगों को फॉर्म ही नहीं मिलेगा तो वे भरकर कैसे देंगे और एसआईआर कैसे होगा।
बुराड़ी विधायक संजीव झा ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र के बूथों पर सिर्फ 30-35% फॉर्म ही जमा हुए हैं। बूथ 64 पर 1670 में से 510, बूथ 158 पर 1460 में से 427 फॉर्म ही सबमिट हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्री-एसआईआर में ही 13-14 लाख वोट कट चुके हैं। आप नेता दुर्गेश पाठक ने निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को भाजपा ने अपने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली में 60-70% लोग किराएदार हैं जो अक्सर घर बदलते हैं।