फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap did not want yogendra yadav from gurgaon lok sabha

EXCLUSIVE: AAP नहीं चाहती थी कि गुड़गांव से चुनाव लड़ें योगेंद्र

Mon, 17 Feb 2014 05:11 PM IST
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
aap did not want yogendra yadav from gurgaon lok sabha

आम आदमी पार्टी के गुड़गांव लोकसभा सीट से उम्मीदवार तथा आप के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव का कहना है कि पार्टी उन्हें किसी और सीट से चुनाव लड़ाना चाहती थी।

विज्ञापन


लेकिन उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने की इच्छी जताई थी। क्योंकि वह इस इलाके के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बेशक उनका पैतृक गांव रेवाड़ी में है, पर बचपन उनका गुड़गांव में बीता।
विज्ञापन


इस संसदीय क्षेत्र का मेवात इलाका आजादी के बाद से उपेक्षित है। इसे देखकर यूपी के किसी पिछड़े क्षेत्र का आभास होता है।

क्षेत्रीय असंतुलन बड़ी समस्या

aap did not want yogendra yadav from gurgaon lok sabha

योगेंद्र यादव ने कहा कि गुड़गांव संसदीय क्षेत्र किसी फूलों के गुच्छे से कम नहीं। एक तरफ अट्टालिकाएं हैं, कॉर्पोरेट साम्राज्य है तो दूसरी तरफ मेवात है।

रेवाड़ी और गुड़गांव का ग्रामीण इलाका है, जहां पीने लायक पानी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गुड़गांव के लिए यह समस्या बड़ी बनने वाला है। यहां क्षेत्रीय असंतुलन बहुत गहरा है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव वैसे तो स्थानीय मुद्दों पर नहीं लड़े जाते। लेकिन चुनाव को प्रभावित तो करते ही हैं। इसलिए चुनाव प्रचार में वह स्थानीय मसलों को नहीं छोड़ने वाले।

'मैं राव इंद्रजीत सिंह के आगे नौसिखिया हूं'

aap did not want yogendra yadav from gurgaon lok sabha

भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह जैसे कुछ दिग्गज उम्मीदवार से मुकाबले पर योगेंद्र यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि राव इंद्रजीत दिग्गत नेता हैं।

उनके मुकाबले वह नौसिखिया हैं। लेकिन हमें उनसे कुछ सीखने की भी आवश्यकता नहीं और न ही मैं उनसे कुछ सीखना चाहता हूं। वह गुड़गांव संसदीय क्षेत्र के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसलिए यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का प्रभार उनके पास है। इसलिए इस प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान भ्रष्टचार भी अहम मुद्दा होगा।

विज्ञापन

झाडू यात्रा निकालने की तैयारी

aap did not want yogendra yadav from gurgaon lok sabha
यागेंद्र यादव ने बताया कि उनके पास पार्टी की कुछ राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियां हैं। इससे निवृत्त होकर वह गुड़गांव पर पूरा ध्यान देंगे।

वैसे मिलने-जुलने का सिलसिला पहले से चल रहा है और कई बैठकें भी हो चुकी हैं। साथ ही झाड़ू यात्रा निकालने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि गुड़गांव देश का इकलौता लोकसभा क्षेत्र है जहां से आप के एक लाख 75 हजार सदस्य बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed