फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP did not respond to the challenge of Mahesh Giri

चुनौती पर आप ने नहीं दिया जवाब, फिर महेश गिरि को ठहराया कसूरवार

Mon, 20 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
AAP did not respond to the challenge of Mahesh Giri
भाजपा सांसद महेश गिरि - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सांसद महेश गिरी के खुली बहस की चुनौती का जवाब बेशक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नहीं दिया, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को एक बार फिर एमएम खान की हत्या के मामले में महेश गिरी व करण सिंह तंवर को कसूरवार ठहराया है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर मीडिया से बात करते हुए आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि होटल व्यापारी रमेश कक्कड़ की एक तरफ करण सिंह तंवर और दूसरी तरफ महेश गिरी खड़े हैं।
विज्ञापन


रमेश कक्कड़ जैसा बेईमान व्यापारी जब सफल नहीं हुआ, तो उसने हत्या की सुपारी दी। पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस भाजपा प्रवक्ता की तरह काम कर रही है। पांडेय के मुताबिक, तंवर ने पहले भी एमएम खान को धमकाया था। उनके दफ्तर से तंवर के चिट्ठी मिली है, इसका पूरा ज्यादातर हिस्सा गायब है, इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने पूछे छह सवाल

AAP did not respond to the challenge of Mahesh Giri
भाजपा सांसद महेश गिरि - फोटो : अमर उजाला

दिलीप पांडेय ने बताया कि एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन रहते हुए तंवर ने कई बार एमएम खान को हटाने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। हित को साधने के लिए तंवर ने धार्मिक सद्भाव को भी बिगाड़ने की कोशिश की है। पार्टी ने इस बारे में भाजपा से कई सवाल पूछे हैं।

आप ने पूछे छह सवाल
- उस खत में ऐसा क्या लिखा था, जिसे गायब कर दिया गया है?
- दिल्ली पुलिस इतने मजबूत आधार के बाद भी बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?
- क्या दिल्ली पुलिस को बीजेपी आलाकमान या केंद्र सरकार की तरफ से बीजेपी नेताओं को क्लीन चिट देने का निर्देश दिया गया है?
- सांसद महेश गिरी दिल्ली की जनता को ये बताएं कि वो एक भ्रष्टाचारी व्यवसायी को लेकर उनकी सिफारिश करने एलजी के पास क्यों गए थे ?
- उनके संसदीय क्षेत्र के एक सरकारी अधिकारी की हत्या हो जाती है और वो पीड़ित परिवार के घर झांकने तक क्यों नहीं जाते?
- ऐसा कौन सा गुप्त लाभ सांसद महेश गिरी को मिल रहा था, जिसके लिए वो रमेश कक्कड़ के पक्ष में एक पत्र एलजी महोदय को लिख देते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed