{"_id":"e3b3085016c8b5f50182e1814e552556","slug":"aap-demonstration-demanding-jaitley-resign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Dec 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा के केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पद से इस्तीफे की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने सचिवालय पहुंचकर डीडीपीओ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कार्यकर्ता राजीव चैक स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होकर पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थी।
विज्ञापन
जिन्होंने अपने हाथों में सरकार की नाकामियों के स्लोग्न लिखी पट्टियां ले रखी थी। रास्ते में आप कार्यकर्ता केंद्र की भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने बताया कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने का जनता से वादा किया था। सरकार में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हट गए हैं।
आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री सरेआम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और प्रधानमंत्री अपनी आंखें बंद किए हुए हैं। आम आदमी पार्टी जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेगी।
पार्टी मांग करती है कि आरोपित नेता मंत्री पद से इस्तीफा दें और केंद्र सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त अरुण जेटली का बचाव कर रही है। सरकार को केंद्रीय वित मंत्री का बचाव करने की बजाय उनका इस्तीफा लेकर पद की गरिमा को बनाए रखना चाहिए।
कार्यकर्ताओं में आरएस राठी, मेजर जनरल रणवीर यादव, मंजीत जेलदार, अभय जैन, अधिवक्ता अशोक वर्मा, जेएस कादयान, विजय यादव, धीरज कुमार, मंजु साकला, पवन पंगाल, धीरेंद्र डागर, राम अदलखा, कर्ण सिंह धनखड़, सचिन शर्मा, सतीश तंवर आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।