{"_id":"69f5fabd9a9d69f0290bfde6","slug":"aap-demands-cbi-probe-into-mcd-asi-suicide-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134754-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी एएसआई आत्महत्या के मामले में आप ने की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी एएसआई आत्महत्या के मामले में आप ने की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी के सफाई विभाग में तैनात सहायक स्वच्छता निरीक्षक (एएसआई) राजकुमार सोलंकी की आत्महत्या के मामले में आप ने भाजपा पर हमला बोला है। आप ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। आप के एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा की चार इंजन सरकार में अधिकारियों पर अवैध वसूली का दबाव है, जिसके चलते यह घटना हुई। इसलिए मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। पार्षद राजीव चौधरी ने कहा कि आत्महत्या से पहले सामने आए ऑडियो में बहाली के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने की बात सामने आई है। उन्होंने इसे निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का प्रमाण बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आप नेताओं ने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और उनके बेटे को उसी पद पर नौकरी देने की मांग की है। आप ने आरोप लगाया कि मामले में दर्ज एफआईआर में बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।