{"_id":"57fa45c14f1c1b665228e028","slug":"aap-demanded-one-crore-compensation-for-ravi-family-in-bisahada","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा कांड: अाप ने रवि के परिजनों के लिए की एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा कांड: अाप ने रवि के परिजनों के लिए की एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने रवि के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने व लुक्सर जेल में कैदियों पर अत्याचार की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। रविवार को पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में ये मांगें उठाई गईं। बैठक में उमेश गौतम, राकेश शिशौदिया, सलमू सैफी, सविता शर्मा, राहुल सेठ, अनिल कुमार, इमरान नंबरदार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि विचाराधीन मामले में जेल में न्याय के इंतजार में बंद युवक की जेलर ने पीटकर मौत के घाट उतराने से प्रदेश सरकार की पोल खोल दी है। मामले में दोषी जेलर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन
अशोक कटारिया रविवार को बिसाहड़ा गांव में रवि के परिवार के लोगों को सांत्वना देने पहुंचने से पहले ग्रेटर नोएडा में मीडिया से बातचीत में कहा कि जेल में सरकार के नुमाइंदों ने युवक को बेरहमी से पीटा है, जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
सपा सरकार को बनाया निशाना
सरकार को गलत नजर नहीं आता है। सरकार को मामले ने बेनकाब किया है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले घटना के दौरान मौके से जो मांस बरामद हुआ। उसकी सरकार की ही लैब में फारेंसिंक जांच कराई गई। जांच में बीफ की रिपोर्ट आई। उसको भी सरकार मानने के लिए तैयार नहीं है।
गोहत्या करने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं करना चाह रही। गोहत्या के मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया, लेकिन सरकार के इशारे पर मामले को दबाया जाता रहा है। अभियुक्त सरेआम घूम रहे हैं। बिसाहडा मामले में भाजपा समेत दूसरे दलों के दबाव में प्रदेश सरकार ने रवि के परिवार को आर्थिक मदद देने समेत मांगों को मानी है।
इसके बाद भाजपा के महामंत्री बिसाहडा गांव पहुंचे। वहां पर रवि के परिवार के लोगों को सांत्वना दी। उनका कहना है कि इस मामले में भाजपा परिवार के साथ है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुभाष भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर, महामंत्री सेवानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश नागर, आनंद भाटी, चेनपाल प्रधान समेत भाजपाई मौजूद थे।