{"_id":"fab84e0b13a8aa48c9780ef3a68dd83b","slug":"aap-cuts-congress-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ‘आप’ ने बिगाड़ा कांग्रेस का गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ‘आप’ ने बिगाड़ा कांग्रेस का गणित
राकेश भट्ट/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 11 Apr 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को राजधानी में मतदान के दौरान कई सीटों पर या तो मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण दिखा या कुछ सीटों पर उसका झुकाव गैर भाजपाई जिताऊ उम्मीदवार की तरफ रहा।
विज्ञापन
वहीं, पोलिंग बूथों पर झुग्गी झोपड़ी वालों सहित निचले तबके के वोटर ‘आप’ की पैरवी करते दिखे। मोदी फैक्टर भी कायम रहने पर अधिकांश सीटों पर भाजपा व ‘आप’ के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है।
विज्ञापन
‘आप’ की 49 दिन की सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई विवादों में घिरे रहे। दिल्ली में रोड शो के दौरान उन पर कई हमले भी हुए। विपक्ष झूठे वादों का आरोप भी लगाता रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: AAP की राखी बिड़लान ने दिखाया वीवीआईपी रंग
चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं की खामोशी सस्पेंस बनाए हुए थी। नॉर्थ ईस्ट, चांदनी चौक व ईस्ट दिल्ली में मुस्लिम मतदाता एकतरफा जाने पर निर्णायक स्थिति में माने जाते हैं। अन्य चार सीटों पर भी मुस्लिम उम्मीदवारों की उपस्थिति है, जो एकतरफा मतदान होने पर किसी का भी पलड़ा भारी कर सकती थी।
कांग्रेस को इन मतों पर पूरा भरोसा था। यहां तक की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कांग्रेस को मत देने की अपील भी की थी, लेकिन मतदान के समय मुस्लिम मतदाताओं पर उसका कोई असर नहीं दिखा।
राजधानी में भाजपा और ‘आप’ में क्लोज फाइट दिख रही है जबकि कांग्रेस एक-दो सीट पर ही मुख्य मुकाबले में नजर आई। यह बात अलग है कि अभी भी विजेता की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।