{"_id":"5f01d7ad7ab28a8ec811a656e2806b09","slug":"aap-craze-decreased-among-government-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारियों में भी कम हुआ 'आप' का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारियों में भी कम हुआ 'आप' का क्रेज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 May 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भले ही मत प्रतिशत के मामले में दूसरे नंबर पर रही हो और विधानसभा चुनाव की तुलना में उसका वोट परसेंटेज भी बढ़ा हो, मगर चुनाव ड्यूटी करने वाले सरकारी कर्मचारियों में उसका क्रेज कम हुआ है।
विज्ञापन
सरकारी कर्मियों ने भाजपा के बाद कांग्रेस को ज्यादा तवज्जो दी। पोस्टल बैलेट में ‘आप’ तीसरे नंबर पर रही। चुनावी ड्यूटी में लगे 16489 सरकारी कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया।
विज्ञापन
उन्होंने भी भाजपा को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे 65.83 प्रतिशत कर्मचारियों ने कमल पर मोहर लगाई, जबकि ईवीएम से वोट डालने वाले लोगों की तरह उनके मत पाने में ‘आप’ दूसरा नंबर प्राप्त नहीं कर सकी।
विज्ञापन
उन्होंने ‘आप’ के बजाए कांग्रेस पर अधिक विश्वास जताया। कांग्रेस इस मामले में दूसरे नंबर पर रही। पोस्ट बैलेट के जरिए कांग्रेस को 10.35 और आप को 7.27 प्रतिशत वोट मिले।
इस मामले में भी भाजपा को सातों सीटों पर बढ़त मिली। इस मामले में ‘आप’ सातों सीटों पर तीसरे नंबर पर रही।
पिछले लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप का सामना करने वाली भाजपा पोस्टल बैलेट मतों में तीन सीटों पर कांग्रेस से आगे रही थी। भाजपा को तब पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व उत्तर पूर्वी सीट पर बढ़त मिली थी।