फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP councilors beat the lady guard for seeking an identity card

आप के पार्षदों ने परिचय पत्र मांगने पर महिला गार्ड को पीटा, पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत

Tue, 26 Feb 2019 06:42 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 26 Feb 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
AAP councilors beat the lady guard for seeking an identity card
delhi police
पूर्वी दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक में शामिल होने आए आप पार्षदों ने परिचय पत्र मांगने पर महिला गार्ड से मारपीट की।घटना के बाद पीड़ित गार्ड ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। छानबीन में बाद आप पार्षदों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  सोमवार को होने वाली बैठक से महज चंद मिनट पहले ही सदन में प्रवेश के लिए सुरक्षा गार्ड ने पार्षदों से परिचय पत्र दिखाने को कहा तो पहले कहासुनी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पार्षदों ने गार्ड की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा होने लगा। सत्तापक्ष के पार्षदों ने घटना पर रोष जताया।  आप पार्षदों की ओर से मारपीट को बदसलूकी करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।  मेयर बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि  ऐसी घटनाएं निंदनीय है और इस मामले में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है। उधर, महिला ने मामले की शिकायत पटपड़गंज थाना पुलिस को दी है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।  
विज्ञापन


एक माह पहले भी आप-भाजपा पार्षदों में हुई थी धक्कामुक्की
करीब एक महीने पहले भी मीटिंग के दौरान आप और भाजपा पार्षदों के बीच धक्का मुक्की के बाद माइक फेंकने और मारपीट का मामला सामने आया था। इस घटना के विरोध में मेयर और उनके समर्थकों ने डीसीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोपी पार्षदों पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। बाद में आप के पार्षदों को तीन बैठकों के लिए स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed