{"_id":"5e6feccf8ebc3ea4a84297f9","slug":"aap-councilor-tahir-hussain-arrested-for-killing-ib-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद ताहिर हुसैन आईबी कर्मी की हत्या में गिरफ्तार, पहले थे दंगे भड़काने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद ताहिर हुसैन आईबी कर्मी की हत्या में गिरफ्तार, पहले थे दंगे भड़काने के आरोप
Tue, 17 Mar 2020 02:47 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:47 AM IST
सार
- अब तक दंगों के आरोप में ही गिरफ्तार था आप का निलंबित नेता
विज्ञापन
ताहिर हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन को सोमवार को आईबी के जवान अंकित शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक वह दंगे भड़काने के आरोप में ही गिरफ्तार था। तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया। वहां एसआईटी की दूसरी टीम ने आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हालांकि पुलिस ने पांच दिन का रिमांड मांगा था।
विज्ञापन
आप के निलंबित पार्षद के खिलाफ आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या और दंगे भड़काने समेत कई मामले दर्ज हैं। दंगा भड़काने वाले केस की जांच अपराध शाखा की सनलाइट कॉलोनी यूनिट के एसीपी पंकज सिंह की टीम कर रही है। उसने सबसे पहले ताहिर को गिरफ्तार किया था। इस टीम ने ताहिर हुसैन को सात व तीन दिन के रिमांड पर लिया था। तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद एसीपी पंकज सिंह की टीम ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या की जांच कर रही रोहिणी स्थित एसीपी सुरेंद्र कुमार गुलिया की टीम ने उसे यहां से गिरफ्तार कर लिया। अंकित शर्मा का शव चांद बाग के पास नाले में मिला था। अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या करने की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन