फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP councilor Priyanka Gautam joins BJP with supporters

'आप' को झटका: पार्षद प्रियंका गौतम समर्थकों के साथ भाजपा में हुईं शामिल; हर्ष मल्होत्रा ने दिलाई सदस्यता

Wed, 25 Dec 2024 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Dec 2024 10:19 PM IST
सार

प्रियंका गौतम ने कहा कि एक नई उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। लेकिन वहां जाटव समाज के लिए सम्मान नहीं है।

विज्ञापन
AAP councilor Priyanka Gautam joins BJP with supporters
निगम पार्षद प्रियंका गौतम भाजपा में हुईं शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की घड़ोली से निगम पार्षद प्रियंका गौतम अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं। साथ ही दक्षिण दिल्ली से पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह ने भाजपा में वापसी की। इनके अलावा आम आदमी पार्टी की कोंडली विधानसभा की उपाध्यक्ष मालती गौतम, एससी एसटी प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव जुगल किशोर, एससी एसटी वेलफेयर बोर्ड के पूर्व सदस्य सुनील परेला, अनूप शर्मा, जसपाल, अंबेडकर भवन समिति के अध्यक्ष प्रभुदयाल समेत कई नेता भाजपा में शामिल हुए। 

विज्ञापन


हर्ष मल्होत्रा ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली में एक ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है जिन्होंने राजनीति में न आने की कसमें खाई थीं और जब राजनीति में आ गए तो बंगला, सुरक्षा और गाड़ी न लेने की कसमें खाई, लेकिन वह सब भूल गए। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के साथ छलावा किया है। पंजाब में सरकार बने दो साल हो गए और आज तक उन्होंने एक रुपया पंजाब की बहनों को नही दिया। प्रियंका गौतम ने कहा कि एक नई उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। लेकिन वहां जाटव समाज के लिए सम्मान नहीं है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने महिला सम्मान के नाम पर किए फर्जीवाड़े की पोल खुलने से परेशान है। जानबूझ कर राष्ट्रीय स्वाभिमान के सेवा कार्य पर आरोप लगा कर विषय भटकाना चाह रही है। इस मौके पर ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक आशीष सूद, मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed