फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap controversy reached the police station

थाने में AAP विवाद, रमजान ने की शिकायत

Mon, 30 Mar 2015 05:24 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
aap controversy reached the police station

आम आदमी पाटी का विवाद अब थाने में भी पहुंच गया है। ‘आप’ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रमजान चौधरी ने रविवार को कापसहेड़ा थाने में ‘आप’ नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर पिटाई करने की लिखित शिकायत दी।

विज्ञापन


हालांकि शिकायत में उन्होंने ‘आप’ के किसी भी नेता का नाम नहीं लिया है। लेकिन उनका कहना है कि नेताओं के उकसावे से बैठक में मौजूद बाउंसरों ने उसे लात-घूसों से पिटाई की है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के बाद जांच जारी है और इस बाबत कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक शनिवार को ‘आप’ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कापसहेड़ा स्थित एक फार्म हाउस में बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बात कहने खड़े हुए तो कर दी पिटाई

aap controversy reached the police station

बैठक में ‘आप’ नेता योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और आनंद कुमार को कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया। इसी बैठक में हरियाणा से ‘आप’ कार्यकारिणी सदस्य रमजान चौधरी भी मौजूद थे।


रमजान ने बताया कि जब वह अपनी बात कहने के लिए खड़े हुए इसी दौरान नेताओं के उकसावे पर वहां मौजूद बाउंसरों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस को दो पेज की लिखित शिकायत में उन्होंने नेताओं का भाषण और पार्टी की नीतियों को बताया है। वहीं, दूसरे पेज में पिटाई की बात लिखी है।
 
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि उन्हें रमजान चौधरी की शिकायत मिली है। शिकायत में उन्होंने पिटाई करने वाले लोगों का नाम नहीं लिखा है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी लेगी। साथ ही मेडिकल भी करवाया जाएगा। उसके बाद ही इस बाबत कोई मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed