{"_id":"5cb49d38bdec2213f9330bbd","slug":"aap-congress-coalition-must-be-done-in-delhi-says-pc-chacko","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसी चाको बोले- दरवाजे खुले हैं, होना चाहिए दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसी चाको बोले- दरवाजे खुले हैं, होना चाहिए दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन
Mon, 15 Apr 2019 08:33 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कहा है कि आप दिल्ली से इतर 18 सीटों पर गठबंधन का सुझाव दे रही है। लेकिन हमारा सुझाव यह है कि आइए हम पहले दिल्ली में एक साथ आएं। राहुल जी ने कहा कि हमारे दरवाजे खुले हैं, तो गठबंधन होना चाहिए। एक राज्य में जो भी फैसला होता है उसे दूसरे राज्यों में उसी तरह दोहराया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
राहुल ने चार सीटों की पेशकश कर, केजरीवाल पर लगाया यू-टर्न का आरोप
गठबंधन को लेकर दोनों ओर से कभी हां-कभी न की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट ने इसे और उलझा दिया है। राहुल गांधी ने दिल्ली की सात में चार सीट आप को देने की पेशकश कर कहा कि अब बारी आप की है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने आप नेता अरविंद केजरीवाल पर यूटर्न लेने का आरोप भी मढ़ दिया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले प्रदेश प्रभारी पीसी चाको के सातों सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उसके बाद आप नेताअें की ओर से कई बयान आए। राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन का मतलब भाजपा का सफाया। इस को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आप को चार सीट देने को तैयार है लेकिन अरविंद केजरीवाल ने एक और यूटर्न ले लिया है। राहुल का ट्वीट ऐसे समय आया है जब दिल्ली में मंगलवार से नामांकन शुरू होना है। राहुल ने लिखा है कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस के दरवाजे अभी खुले हुए हैं लेकिन समय बीत रहा है।
विज्ञापन