AAP-Congress Alliance: दिल्ली में डील पक्की, 4 पर AAP, 3 सीट पर लड़ेगी कांंग्रेस; इन राज्यों में भी हुआ गठबंधन
कांग्रेस और आप के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। दिल्ली में आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका औपचारिक एलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। इसके साथ ही अन्य कई राज्यों में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस और आप के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई।
हालांकि पंजाब और चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई है। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर आप लड़ेगी।
ऐसे हुआ सीटों का बंटवारा
दिल्ली (सात सीट): कांग्रेस- 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।
गुजरात (26 सीट): कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी।
हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।
चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी।
गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस महासचिव ने दी जानकारी
ऐसे हुआ दिल्ली की सीटों का बंटवारा
आप-कांग्रेस के समझौते से भाजपा बौखलाई : पाठक
अरविंदर सिंह लवली बोले- आलाकमान के आदेश का पालन होगा
दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच हुए सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि इस बार कांग्रेस और आप लोकसभा चुनाव 2024 एक साथ लड़ेंगे। कांग्रेस उत्तर पूर्व, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरी तर आप नई दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पूर्व दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। इंडिया गठबंधन के एक हिस्से के रूप में हमने पहले भी कहा था कि हम आलाकमान के आदेश का पालन करेंगे। आने वाले समय में हमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
#WATCH | On seat sharing between Congress and AAP in Delhi for Lok Sabha election, Delhi Congress chief Arvinder Singh Lovely says, "Congress will contest on North East, Chandni Chowk and North West seats. AAP will contest on New Delhi, West Delhi, South Delhi and East Delhi. As… pic.twitter.com/ig1viVkNZR
— ANI (@ANI) February 24, 2024
आप-कांग्रेस गठबंधन पर मनोज तिवारी का तंज
दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आपने सुना होगा चोर चोर मौसेरे भाई। यह आप और कांग्रेस के बीच हो रहा है। आप के कार्यकर्ता निराश हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के नेताओं को जेल में डालने की बात कहा करते थे। लेकिन आज वह उनके कदमों में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इससे निराश हुए हैं।
#WATCH | On seat sharing between AAP and Congress in Delhi and other states for Lok Sabha elections, BJP MP Manoj Tiwari says, "You must have heard 'chor chor mausere bhai'. That is what is happening between AAP and Congress. AAP workers are disappointed because Arvind Kejriwal… pic.twitter.com/1PnQd0YfpY
— ANI (@ANI) February 24, 2024
आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप ने 15 साल तक दिल्ली में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी को बाहर कर दिया था और अब केजरीवाल राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रहे हैं। आज भाजपा और नरेंद्र मोदी हर किसी के दिल में हैं। दिल्ली के लोग इसका फैसला करेंगे। क्योंकि आज यह साफ हो गया है कि आप के बड़े नेता और कांग्रेस एक ही हैं।
आप के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज पूरे मसले पर बात करने के लिए मीडिया के सामने आए। संदीप पाठक के मुताबिक, हमें संदेश भेजा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन को छोड़ दो। उन्होने कहा, आप केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी से डरने वाली नहीं है। हम देश के लिए गठबंधन में जा रहे हैं।
दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा 400 सीट जीतने का दावा कर रही है। लेकिन दिल्ली में फेल हो जाएगी। भाजपा दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन से डर गई है। इसी डर में कोर्ट में चल रही सुनवाई का ईडी इंतजार नहीं कर पा रही है। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि आप इंडिया गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।