फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP condition in haryana election.

हरियाणा में किस पार्टी को समर्थन देगी AAP?

Wed, 13 Aug 2014 04:20 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 04:20 AM IST
विज्ञापन
AAP condition in haryana election.

विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी न केवल आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर व्यस्त हैं, बल्कि उनकी नजर इस बात पर भी लगी हुई है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला कर चुकी ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) के समर्थक किस तरफ जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं आप से विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद पाले बैठे नेता इस समय परेशान और असमंजस में हैं वे क्या करें और क्या न करें। क्योंकि हरियाणा में आप चुनाव नहीं लड़ रही है।
विज्ञापन


कई नेताओं ने तो अपनी वर्षों पुरानी पार्टी को छोड़कर आप का दामन थामा था। लेकिन पार्टी के एक फैसले ने उनके राजनीतिक सपनों को हाशिए पर ला दिया।

इन्हें जा सकता है समर्थन

AAP condition in haryana election.

आप के कुछ नेता तो पाला बदल चुके हैं। वे दूसरी पार्टी के दावेदारों के साथ भी नजर आने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े युवा भी परेशानी में हैं कि किस प्रत्याशी को वोट दिया जाए। माना जा रहा है कि कांग्रेस, भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों की खिलाफत करने वाले आप के समर्थक निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दे सकते हैं।

‘आप’ के जिला संयोजक अभाष चंदीला बताते हैं कि पार्टी से जुडे़ सभी लोग आलाकमान से कोई फैसला आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में किसी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं देगी। अगर पार्टी के किसी भी समर्थक को कोई निर्दलीय प्रत्याशी बेहतर लगता है तो वह उसे वोट दे सकते हैं। या फिर नोटा का बटन दबा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान यहां पार्टी में कानूनी सलाहकार रहे आदित्य के अनुसार उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। वह सभी प्रत्याशियों के बारे में लोगों को जानकारी देगी। ताकि वह सोच समझकर अपना वोट डाल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed