{"_id":"5d008106bdec220710359b8f","slug":"aap-claims-delhi-power-price-cheapest-in-india-challenges-manoj-sheila-for-open-debate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप का दावा- दिल्ली में बिजली सबसे सस्ती, गलत बयान देने वाले कहीं भी कर लें खुली बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का दावा- दिल्ली में बिजली सबसे सस्ती, गलत बयान देने वाले कहीं भी कर लें खुली बहस
Wed, 12 Jun 2019 10:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बिजली की कीमतों पर आप ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को खुली बहस की चुनौती दी है। पार्टी का आरोप है कि वे बिजली की कीमत पर दिल्लीवालों के सामने झूठे व गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं। पार्टी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित गलतबयानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि मनोज तिवारी दिल्ली से सांसद भी हैं। कोई भी दावा करने से पहले उन्हें सही आंकड़े पता कर लेने चाहिए। राघव ने कहा कि तिवारी गंभीर हैं तो उन्हें भाजपा शासित राज्यों में दिल्ली से सस्ती बिजली मुहैया करानी चाहिए।
विज्ञापन
राघव ने आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि फिलहाल पूरे देश में दिल्ली में सबसे सस्ती बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें बिजली कंपनियों के साथ मिलकर दाम बढ़ाती रहती थीं, लेकिन आप सरकार आने के बाद पिछले साढ़े चार साल में बिजली के दाम कम हुए हैं।
विज्ञापन
राघव ने कहा कि मनोज तिवारी जहां कहें, वह बिजली की कीमतों पर उनसे खुली बहस के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ, पार्टी का कहना है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित फिक्स्ड चार्ज के नाम पर जिस तरह बिजली मुफ्त करने की बात कर रही हैं, वैसे अपने शासनकाल में क्यों नहीं किए। पार्टी ने इस मसले पर कांग्रेस व भाजपा पर सियासत करने का आरोप लगाया है।
आंकड़ों की दावेदारी
200 यूनिट तक
दिल्ली : 2.25 रुपयेगुजरात : 3.80 रुपये
उत्तर प्रदेश : 6.03 रुपये
महाराष्ट्र : 6.40 रुपये
हरियाणा : 3.75 रुपये
मध्य प्रदेश : 6.54 रुपये
कर्नाटका : 6.06 रुपये
राजस्थान : 6.72 रुपये
छत्तीसगढ़ : 3.80 रुपये
फिक्स्ड चार्ज
दिल्ली : 450 रुपयेगुजरात : 758 रुपये
उत्तर प्रदेश : 1250 रुपये
महाराष्ट्र : 1313 रुपये
हरियाणा : 750 रुपये
मध्य प्रदेश : 1307 रुपये
कर्नाटक : 1200 रुपये
राजस्थान : 1343 रुपये
छत्तीसगढ़ : 756 रुपये
400 यूनिट तक
दिल्ली : 3.50 रुपयेगुजरात : 4.45 रुपये
उत्तर प्रदेश : 6.67 रुपये
महाराष्ट्र : 11.56 रुपये
हरियाणा : 7.03 रुपये
कर्नाटक : 7.23 रुपये
राजस्थान : 6.74 रुपये
छत्तीसगढ़ : 4.54 रुपये
400 यूनिट तक फिक्स्ड चार्ज
दिल्ली : 1400 रुपयेगुजरात : 1700 रुपये
उत्तर प्रदेश : 2600 रुपये
महाराष्ट्र : 4600 रुपये
हरियाणा : 2800 रुपये