फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP claims Bill on regularising unauthorised colonies huge fraud

अनधिकृत कॉलोनियों के मसले पर "आप" ने केंद्र सरकार को घेरा, बिल को बताया धोखा

Tue, 26 Nov 2019 10:04 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
AAP claims Bill on regularising unauthorised colonies huge fraud
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
अनधिकृत कॉलोनियों के मसले पर आप ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कॉलोनियों से जुड़ा बिल लोकसभा में पेश होने पर उसका कहना है कि दिल्लीवालों को कानून का जुमला नहीं, रजिस्ट्री चाहिए। पार्टी ने विधेयक को दिल्लीवालों के साथ धोखा करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा सिर्फ 100 लोगों को रजिस्ट्री देने की तैयारी में है। पार्टी ने मांग की है कि पूरी दिल्ली को केंद्र सरकार रजिस्ट्री दे।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव से पहले 100 लोगों को रजिस्ट्री देने की तैयारी में है। चुनाव से पहले रजिस्ट्री दिलवाने का महज सांकेतिक काम किया जाएगा। अन्य लोगों को रजिस्ट्री चुनाव के बाद देने के बाद कही जा रही है। सवाल यह है कि वह 100 लोग कौन होंगे? 
विज्ञापन


दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोग जो रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं, उनका क्या कसूर? उनको क्यों नहीं मिलनी चाहिए रजिस्ट्री? इससे यह साफ होता है कि भाजपा भी कांग्रेस की राह पर चल रही है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि 2008 के चुनाव से पहले कांग्रेस ने इसी तरह प्रोविजनल सर्टिफिकेट बांटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भाजपा 100 लोगों की रजिस्ट्री कराकर जनता के आंखों में धूल झोकने का काम करने जा रही है। इससे साफ है कि उसकी नीयत खराब है। यह सिर्फ चुनावी दाव है। भाजपा लोगों की रजिस्ट्री कराना नहीं चाहती। वह लोगों को सिर्फ बेवकूफ बनाने में लगी है। संजय सिंह ने मांग की कि चुनाव से पहले पूरी दिल्ली को रजिस्ट्री दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed