{"_id":"5e1def9d8ebc3e4ae459ccf8","slug":"aap-candidate-list-released-15-tickets-cut-including-adarsh-shastri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप ने आदर्श शास्त्री समेत 15 विधायकों के काटे टिकट, इस बार यह रहा पार्टी का पैमाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने आदर्श शास्त्री समेत 15 विधायकों के काटे टिकट, इस बार यह रहा पार्टी का पैमाना
Tue, 14 Jan 2020 10:13 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार शाम जारी कर दी। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते व उत्तर नगर विधायक आदर्श शास्त्री समेत 15 विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया। इस बार आप 23 नए चेहरों के साथ चुनाव मैदान में ताल ठोकेगी।
इससे पहले आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक हुई। इसमें संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में उम्मीदवारों की ताकत और कमजोरियों का आकलन किया गया। इसके बाद मंगलवार शाम सभी 70 सीटों पर आप ने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इसमें आठ महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
पार्टी ने केजरीवाल कैबिनेट के सहयोगियों की सीट में कोई फेरबदल नहीं किया है। वहीं, 46 मौजूदा विधायकों पर भी यकीन जताया है, जबकि 15 विधायकों का टिकट काट लिया है। इनकी जगह लोकसभा उम्मीदवार रहे आप के तीन वरिष्ठ नेता, आप पार्षद समेत वह चेहरे हैं, जो पिछले दिनों कांग्रेस से आप में शामिल हुए हैं। दिलचस्प यह कि सोमवार को आप में आए पूर्व विधायक नेताजी राम सिंह व कांग्रेस के पूर्व सांसद विनय कुमार मिश्रा को भी पार्टी ने टिकट दिया है।
आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चुनाव की घोषणा के बाद आप ने आंतरिक स्तर पर सर्वे कराया है। इसमें करीब 15 विधायकों के कामकाज से लोग खुश नहीं हैं। अपने भविष्य के लिए बेहद अहम माने जाने वाले दिल्ली चुनाव में आप पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

मौजूदा विधायक की जगह नए नाम
1. तिमारपुर विधायक पंकज पुष्कर की जगह दिलीप पांडेय उम्मीदवार बनाए।
2. बवाना विधायक रामचंद्र की जगह जयभगवान उपकार।
3. मुंडका से सुखबीर दलाल की जगह धर्मपाल लाकड़ा।
4. पटेल नगर से हजारीलाल चौहान के स्थान पर राजकुमार आनंद।
5. हरीनगर से जगदीप सिंह की जगह राजकुमारी ढिल्लो।
6. द्वारका से आदर्श शास्त्री का टिकट काटकर विनय मिश्रा को प्रत्याशी बनाया।
7. दिल्ली कैंट से कमांडो सुरेंद्र की जगह वीरेंद्र सिंह कादियान।
8. राजेंद्र नगर से विजेंद्र घर के स्थान पर राघव चड्ढा।
9. कालकाजी से अवतार सिंह का टिकट काटकर आतिशी को उम्मीदवार बनाया।
10. बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा की जगह रामसिंह नेताजी को टिकट दिया।
11 त्रिलोकपुरी से राजू दिन गान के स्थान पर रोहित कुमार मैहरोलिया।
12. कोंडली से मनोज कुमार की जगह कुलदीप कुमार।
13. सीलमपुर से हाजी इशराक के स्थान पर अब्दुल रहमान।
14. गोकुलपुर से चौधरी फतेह सिंह की जगह चौधरी सुरेंद्र कुमार।
15. मटिया महल से आसिम अहमद खान की जगह शोएब इकबाल को टिकट दिया।

खाली सीट पर नए उम्मीदवार
1. सुलतानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत
2. रोहिणी से राजेश नामा बंसी वाला
3. चांदनी चौक से प्रह्लाद सिंह साहनी
4. राजोरी गार्डन से धनवती चंदेला
5. बिजवासन से बीएस जून
6. विश्वास नगर से दीपक सिंगला
7. गांधीनगर से नवीन दीपू चौधरी
8. करावल नगर से दुर्गेश पाठक
2. रोहिणी से राजेश नामा बंसी वाला
3. चांदनी चौक से प्रह्लाद सिंह साहनी
4. राजोरी गार्डन से धनवती चंदेला
5. बिजवासन से बीएस जून
6. विश्वास नगर से दीपक सिंगला
7. गांधीनगर से नवीन दीपू चौधरी
8. करावल नगर से दुर्गेश पाठक