फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP candidate Bablir Jakhar bought tickets in 6 crore son claimed

आप प्रत्याशी बलबीर जाखड़ ने 6 करोड़ में खरीदा टिकट, बेटे ने किया दावा

Sun, 12 May 2019 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
AAP candidate Bablir Jakhar bought tickets in 6 crore son claimed
बलबीर सिंह जाखड़ - फोटो : social media

मतदान से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) के पश्चिमी दिल्ली प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ पर उनके बेटे उदय ने टिकट खरीदने का आरोप लगाया है। उदय का दावा है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके पिता ने टिकट के बदले 6 करोड़ रुपये दिए हैं। उधर, जाखड़ ने अपने बेटे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसका कई सालों से उससे कोई ताल्लुक नहीं है।

विज्ञापन



उदय ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन्होंने अपने पिता से पढ़ाई के लिए पैसे मांगे थे, जिसे देने से उन्होंने मना कर दिया था। बाद में उन्होंने टिकट के लिए केजरीवाल को मोटी राशि दी। उसने कहा, मेरे पिता तीन महीने पहले ही राजनीति में आए हैं। इससे पहले वह किसी राजनीतिक संगठन में नहीं थे। 
विज्ञापन


उदय ने कहा कि पिता ने उसे बताया था कि टिकट के लिए अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय को  6 करोड़ रुपये दिए हैं। उसने दावा किया कि उसके पास इसके सबूत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी से तलाक, बेटा नानी के पास रहता है
बलबीर सिंह जाखड़ ने कहा कि उनका 2009 में पत्नी से तलाक हो गया था। तब से उनका बेटा अपने नाना-नानी के पास रहता है। कभी-कभार उसका फोन आता है, लेकिन आज वह यह बात कैसे कह रहा है, यह समझ से परे है। 


गौरतलब है कि बलबीर जाखड़ के सामने पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के टिकट पर महाबल मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश वर्मा को फिर से मैदान में उतारा है। इससे पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान भी आप पर टिकट बेचने के आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed