फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP can field defeated lost Lok Sabha candidate in assembly elections

आप के हारे हुए लोकसभा प्रत्याशी विस चुनाव में ठोक सकते हैं ताल

Sun, 28 Jul 2019 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
AAP can field defeated lost Lok Sabha candidate in assembly elections
आम आदमी पार्टी

लोकसभा चुनाव हारे आप उम्मीदवार अब विधानसभा चुनाव में भी ताल ठोंकते दिख सकते हैं। पार्टी अपने सातों उम्मीदवारों को बेहद अहम माने जाने वाले विधानसभा चुनाव में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। 

विज्ञापन


इसका संदेश भी आप ने उनको दे दिया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि एक उम्मीदवार को छोड़कर बाकी किसी ने अब तक चुनाव लड़ने की अनिच्छा नहीं दिखाई है। पार्टी रणनीतिकारों के मुताबिक, बेहद अहम विधानसभा चुनाव में हर स्तर पर चाक-चौबंद होकर उतरना है।
विज्ञापन


रणनीतिक स्तर पर उम्मीदवारों के चयन में कोई ढिलाई नहीं बरतनी है। रणनीतिकार मान रहे हैं कि मोदी लहर में बेशक सातों उम्मीदवार हार गए हों, लेकिन वह अपने-अपने इलाकों में लंबे समय से सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं के बीच उनकी पैठ भी है। उन्हें आप स्टाइल के चुनाव प्रचार अभियान की भी बारीक समझ है। ऐसे में पार्टी अपने भविष्य के लिए बेहद नाजुक माने जाने वाले चुनाव में मंझे हुए सियासी मुहरों का भी इस्तेमाल करना चाहती है।


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सातों उम्मीदवार में से सिर्फ पश्चिमी दिल्ली प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से अनिच्छा जाहिर की है। बाकी दिलीप पांडेय, आतिशी, राघव चड्ढा, बृजेश गोयल, गुग्गन सिंह व पंकज गुप्ता पार्टी के फैसले को नकार नहीं रहे हैं। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी जिम्मेदारी देती है तो वे विधानसभा चुनाव में भी जोर-आजमाइश करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed