फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP called small thing to arresting their mla, compared with Gnadhi ji

विधायकों की गिरफ्तारी को आप ने बताया छोटी बात, कहा गांधी जी भी गए थे जेल 

Fri, 23 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
AAP called small thing to arresting their mla, compared with Gnadhi ji
सोमनाथ भारती

विधायक सोमनाथ भारती और अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी से नाराज आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पुलिस व केंद्र सरकार पर हमला बोला। पार्टी का कहना है कि आप विधायकों को झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन


भारती के मामले में एम्स प्रशासन की अनदेखी की वजह से स्थानीय निवासियों के लिए संपर्क मार्ग खुल नहीं पा रहा था। दिल्ली सरकार के दखल के बाद पुलिस ने भारती के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कर ली।पार्टी के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि दिल्ली की जनता ने अपराधियों को चुना है।
विज्ञापन


पार्टी विधायकों को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है, लेकिन अदालत से वे बरी हो जाते हैं। पांडेय ने कहा कि आप विधायक जनता के हित में लड़ाई लड़ते रहेंगे। जेल जाना और केस दर्ज होना पार्टी नेताओं व विधायकों के लिए छोटी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एम्स के पीछे बहने वाले एक नाले पर पीडब्ल्यूडी ने कई वर्षों पहले सड़क बनाई थी। इससे गौतम नगर के निवासियों को सहूलियत होती, लेकिन उसी सड़क पर एम्स ने पिछले कई वर्षों से पार्किंग बना रखी थी। 

'कृष्ण भगवान का तो जन्म ही जेल में हुआ था'

AAP called small thing to arresting their mla, compared with Gnadhi ji
सत्येंद्र जैन

इससे सड़क पर आवाजाही नहीं हो रही थी। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ने जब दिल्ली पुलिस, सोमनाथ भारती और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में उस रास्ते को खोलने की कोशिश की, तो पुलिस ने झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कर लिया।

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने विधायकों के जेल जाने के सवाल पर कहा है, मैने तो पहले ही कहा था कि जो काम करेगा, वो जेल जाएगा। इस पर एक पत्रकार ने पूछ दिया, काम तो आप भी कर रहे हैं?इस पर जैन ने कहा, जेल तो गांधी जी भी गए थे। कृष्ण भगवान का तो जन्म ही जेल में हुआ था। हम जेल जाने से नहीं डरते। 

आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता हारून यूसुफ ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता किसी भी मामले में सीधे राष्ट्रपिता से तुलना कर देते हैं। 

इन्हें नहीं पता कि महात्मा गांधी देश की आजादी केलिए जेल गए थे। ये तो अपराध में जेल जा रहे हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंत्री संदीप कुमार के सेक्स सीडी कांड के बाद महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरु और अटल बिहारी वाजपेयी के उदाहरण ब्लॉग में पेश किए थे जिसे लेकर राजघाट पर कांग्रेस ने मौन रखकर विरोध जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed