फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap blamed degree of pm modi in du

'रिकॉर्ड खंगालने के बाद नरेंद्र मोदी नहीं, नरेंद्र कुमार महावीर मोदी की डिग्री मिली'

Sat, 07 May 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
aap blamed degree of pm modi in du

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाया है। पार्टी का दावा है कि उसकी तरफ से 1965-1970 तक के दिल्ली विश्वविद्यालय के रिकार्ड खंगाल लिया गया है। लेकिन प्रधानमंत्री के डीयू से पढने का एक भी सबूत नहीं मिला है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुये आप नेता आशीष खेतान ने आरोप लगाया कि 1965-1967 तक अलवर के नरेंद्र कुमार महावीर प्रसाद मोदी नामक शख्ख ने पढ़ाई की है। उनकी जन्म तिथि 19 अक्तूबर 1957 है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का नाम इस लिस्ट में नहीं है। खेतान ने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि किसी प्रधानमंत्री की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं। प्रधानमंत्री के खिलाफ वही कार्रवाई होनी चाहिये, जैसे आप के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो साभार- एनडीटीवी

'प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है'

aap blamed degree of pm modi in du

वहीं, आशुतोष ने कहा, हमारी अपनी तरफ से की गई छानबीन बताती है कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है। यह एक गंभीर अपराध है और फर्जीवाड़े के बराबर है। साथ ही आशुतोष ने आशंका जाहिर की कि विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की जा सकती है।

उन्होंने मांग की कि आप विधायक तोमर की तरह पुलिस को उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय ले जाना चाहिए और वह हॉल दिखाने को कहना चाहिए, जिसमें उन्होंने परीक्षा दी थी। कानून के सामने सब बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed