फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP become a party of goons said BJP leader Gaurav Bhatia in press conference today

'AAP गुंडों की पार्टी': गौरव भाटिया बोले, दिल्ली में अपराधी विधायक बन गए; नरेश बालियान ने दिया करार जवाब

Sat, 30 Nov 2024 12:40 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 12:40 PM IST
सार

दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। गौरव भाटिया ने कहा कि आप गुंडों की पार्टी बन गई है। गैंगस्टर आप के सबसे बड़े समर्थक हैं।

विज्ञापन
AAP become a party of goons said BJP leader Gaurav Bhatia in press conference today
भाजपा नेता गौरव भाटिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी के लगाए गए आरोपों पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आप गुंडों की पार्टी बन गई है। गुंडे आप के सबसे बड़े समर्थक हैं। वे खुलेआम वसूली करते हैं और आप विधायक के निर्देश पर आम आदमी को धमकाकर वसूली की जाती है। 
विज्ञापन


आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की सहमति से आप विधायक आम आदमी को धमकाकर वसूली का धंधा चला रहे हैं। आप के 'रंगदारीखोर' विधायक नरेश बाल्यान की एक ऑडियो क्लिप में वह एक बिल्डर से पैसे वसूलने के लिए एक गैंगस्टर से बात कर रहे हैं। जनता ने आपको (आप) शराब घोटाला और रंगदारी का धंधा करने के लिए नहीं चुना है।
विज्ञापन

 
नरेश बालियान ने भाजपा को दिया जवाब
भाजपा के सवाल पर आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने जवाब दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हाईकोर्ट कोर्ट ने खुद इसे गलत और ट्रैप तथा धमकी बताते हुए सभी चैनलों से इस फर्जी खबर को हटवाया था। ये कई साल पुराना मामला है। जब अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा तो ये कई साल पुराना फर्जी खबर लेकर आए हैं।
 

 कोर्ट ने न्यूज चैनलों को फटकार लगाते हुए वीडियो हटवाया था। बाकी तुम्हें ऐसे देख कर मज़ा आ रहा है। कुछ काम धाम कर लिए होते तो आज कुछ फर्जी करने की जरूरत नहीं होती। करते रहो मुझे मजा आ रहा है। मनोरंजन हो रहा है। पुलिस तुम्हारी, सीबीआई तुम्हारी और भौंक भी रहे हो तुम। नजफगढ़ ड्रेन में नाक डुबा लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed