{"_id":"58078ae04f1c1b642e7045c5","slug":"aap-attack-on-central-government-for-disturbing-delhi-governmrnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का केंद्र सरकार पर हमला: विधायकों को परेशान करने का लगाया आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का केंद्र सरकार पर हमला: विधायकों को परेशान करने का लगाया आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Oct 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
मटियाला विधायक गुलाब सिंह की कोर्ट से रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुये आशीष खेतान ने कहा कि गुलाब ने 10 अक्तूबर को चिट्ठी लिखकर दिल्ली पुलिस को बताया था कि वे अरविंद केजरीवाल की रैली में गुजरात जा रहे हैं।
विज्ञापन
18 अक्तूबर के बाद जांच में सहयोग करेंगे। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस हवाई जहाज से गुजरात पहुंचती है। रविवार को ट्रेन से गुलाब के दिल्ली लाया गया। आशीष खेतान ने आरोप लगाया कि पुलिस की मंशा तहकीकात करने की नहीं थी।
विज्ञापन
एफआईआर के बाद गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस काफी तेजी दिखा रही है, जबकि चार्जशीट दाखिल करने और मुकदमा चलाने की इच्छा पुलिस में नहीं है। आशीष खेतान ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से अपील की कि वह एसीबी और सीबीआई का इस्तेमाल हमारे विधायकों पर नहीं करें। हमारी सरकार को साढ़े 3 साल बचे हैं। ज्यादती बंद हो जाएगी, तो बाकि बचे काम जनता के हित में कर सकेंगे।
विज्ञापन