{"_id":"57865e724f1c1b117a13ef0a","slug":"aap-attack-on-arunachal-pradesh-told-the-supreme-court-decision-on-govt-slap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश को लेकर आप का हमला, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया मोदी सरकार पर तमाचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुणाचल प्रदेश को लेकर आप का हमला, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया मोदी सरकार पर तमाचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jul 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के खिलाफ आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के सहारे आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मोदी सरकार पर तमाचा बताते हुए आप का कहना है कि पहले उत्तराखंड और अब अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रपति शासन पर आए अदालत के फैसले से साफ हो गया है कि देश एक व्यक्ति की मर्जी से नहीं, संविधान से ही चलेगा।
विज्ञापन
बुधवार को मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तराखंड व अरुणाचल प्रदेश पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बता दिया है कि देश सिर्फ संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक तरीके से ही चलेगा।
विज्ञापन
'कोई हिटलर नहीं लाद सकता अपनी हिटलरशाही'
आप
- फोटो : अमर उजाला
कोई हिटलर इस पर अपनी हिटलरशाही नहीं लाद सकता। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने के क्रम में मोदी सरकार दिल्ली सरकार के कामकाज में रोजाना रोड़े अटकाती है।
केंद्र अपनी सभी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके दिल्ली सरकार को ठप करने की कोशिश कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला केंद्र को एक तरह से हिदायत भी है कि संघीय ढांचे को राज्यपाल, उपराज्यपाल और अपने तोते जैसी जांच एजेंसियों से चलाना बंद करें।
देश पर सिर्फ संविधान का राज ही चलेगा। वहीं, आप नेता आशुतोष ने उम्मीद जताई कि न्यायालय के फैसले से शायद उपराज्यपाल महोदय को समझ में आ जाएगा कि उनकी जवाबदेही गृह मंत्रालय या प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रति न होकर इस देश के संविधान के प्रति है।