फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'AAP' ask these Special question to Kiran Bedi.

किरण बेदी से 'आप' पूछेगी ये खास सवाल

Mon, 19 Jan 2015 10:29 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
'AAP' ask these Special question to Kiran Bedi.

किरण बेदी के बीजेपी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी उन्हें निशाने पर ले लिया है। शनिवार को पार्टी प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किरण बेदी के एक इंटरव्यू को आधार बनाकर पूछा कि वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा क्यों नहीं देना चाहतीं, जबकि यह बीजेपी का 20 साल पुराना मुद्दा है।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में भी पार्टी ने इसे घोषणापत्र में शामिल किया था। योगेंद्र से जब पूछा गया कि क्या वह किरण बेदी के आने से कमजोर हुए हैं तो उन्होंने कहा कि हम डरे नहीं हैं।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने कहा कि हम किरण बेदी का सम्मान करते हैं। हम शुरू से चाहते थे कि वह राजनीति में आएं। उन्हें मनाने की भी लंबी कोशिश हुई, लेकिन उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या इन सवालों का जवाब देंगी किरण बेदी

'AAP' ask these Special question to Kiran Bedi.

अब वह राजनीति में हैं तो उनसे सवाल पूछे जाएंगे। हम उनका सम्मान करते हैं, इसलिए व्यक्तिगत हमला नहीं होगा। हम उनसे मुद्दों पर सवाल पूछेंगे। बिजली, पानी, भ्रष्टाचार, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा और राजनीतिक दलों में आरटीआई जैसे मुद्दे पर आंदोलन के दौरान वह हमारे साथ थीं। अब उनका इस पर क्या कहना है।

ऑटो पर लगे पोस्टर पर अब क्या आप केजरीवाल के खिलाफ किरण बेदी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में रखेगी। इस पर आप नेताओं ने कहा कि पहले बीजेपी अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार तो तय करे। फिर देखेंगे हमें क्या करना है। सोशल मीडिया पर आप नेताओं के हमले पर उन्होंने कहा कि वहां वही चीजें आ रही हैं, जो कि पूर्व में उन्होंने कहा है।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी हताश और निराश है। 10 जनवरी की फ्लॉप रैली के बाद किरण बेदी को पार्टी में लाया गया है। हम जानना चाहते हैं कि जब पार्टी मोदी के गुणगान सभी राज्यों में गा रही थी तो दिल्ली में किरण बेदी को लाने की जरूरत क्यों पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed