आप में शामिल होते ही डॉ. अजोय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ. अजोय कुमार के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद शुक्रवार को उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को डॉ. अजोय कुमार आप में शामिल हुए थे।
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भ्रष्टाचार-मुक्त, खुशहाल भारत बनाने के इस संघर्ष में उनके जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आप में शामिल
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी दफ्तर में डॉ अजय कुमार को आप की सदस्यता दिलाई।
पूर्व नौकरशाह रहे डॉ. कुमार ने दिल्ली सरकार के कामों की जमकर तारीफ की। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अजय कुमार को पार्टी में शामिल करवाकर आप ने कांग्रेस में बड़ी सेंध लगाई है। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आप राजधानी में रहने वाले झारखंड के वोटरों को लामबंद करने की कोशिश डॉ. अजय के जरिये करेगी।
इससे पहले लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन व झारखंड के कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय से मनमुटाव होने के बाद उन्होंने बीते 9 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बृहस्पतिवार को आप की सदस्यता लेकर उन्होंने इस कयास पर विराम लगा दिया।
मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि डॉ. अजय कुमार पूर्व आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। वह ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। सिसोदिया का दावा है कि बॉलीवुड की मशहूर फिल्म गंगाजल उनकी ही जिंदगी से प्रेरित थी। पार्टी उनके जैसे लोगों के सहारे वैकल्पिक राजनीति की अपनी मूल अवधारणा को आगे बढ़ाएगी। माना जा रहा है कि डॉ. अजय कुमार के जरिए झारखंड विधान सभा चुनाव के दौरान आप प्रदेश में अपना जमीन मजबूत करेगी।
दूसरी तरफ डॉ. अजय राय ने कांग्रेस छोड़ने से जुड़े सवाल पर कहा कि पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं है। आप ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी बदलाव किए हैं। उन्होंने सवाल किया कि बिना घाटे में गए अगर एक सरकार आम इंसान की बेहतरी के लिए अच्छी योजनाएं ला सकती है तो दूसरी सरकारें इस दिशा में काम क्यों नहीं कर पा रही हैं।
अरविंद केजरीवाल ने किया था झारखंड का दौरा:
इससे पहले बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झारखंड का दौरा किया था। उन्होंने राज्य इकाई से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में टाटा स्टील में काम करने वाले पुराने साथियों से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान ही डॉ. अजय राय के पार्टी में शामिल करवाने का फैसला कर लिया गया था।