आप और भाजपा में फिर शुरू हुआ पोस्टर वार, आप विधायकों पर तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू गया है। इस जंग में आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा आमने-सामने हैं।
भाजपा पोस्टर के जरिये गिरफ्तार हो रहे आप विधायकों पर तंज कस रही है, वहीं आप भाजपा शासित निगमों पर निशाना साध रही है। आप ने दिल्ली में एमसीडी के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं।
इसमें एमसीडी को मलेरिया, चिकनगुनिया व डेंगू कहा गया है। वहीं पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के साथ तीनों निगम महापौर की तस्वीरें हैं।
‘मैं अरविंद केजरीवाल यह प्रमाणित करता हूं कि..'
दूसरी तरफ भाजपा के पोस्टर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रमाणपत्र बांटते दिखाया है।
इसमें लिखा है कि ‘मैं अरविंद केजरीवाल यह प्रमाणित करता हूं कि आम आदमी पार्टी के निम्न सदस्य, जिन पर भ्रष्टाचार और महिलाओं के शोषण का आरोप है, वह मेरे हिसाब से पूरी तरह ईमानदार और चरित्रवान हैं’।
पोस्टर में संजय सिंह, संदीप कुमार, सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन, शरद चौहान व अमानतउल्ला खान की तस्वीरें हैं। इन सभी के फोटो के
नीचे उन पर लगे आरोपों का ब्योरा लिखा है।