{"_id":"5caf95d4bdec2213fd29aa9e","slug":"aap-and-jannayak-janata-party-alliance-almost-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप और जजप में गठबंधन तय, हरियाणा में मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप और जजप में गठबंधन तय, हरियाणा में मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Fri, 12 Apr 2019 01:00 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
आप नेता गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी हरियाणा में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी। दोनों पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। दोनों दलों के नेता शुक्रवार को गठबंधन के बारे में एलान करेंगे। इस दौरान ही वे सीटों के बंटवारे के बारे में भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जननायक जनता पार्टी 7 सीटों और आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी करनाल, फरीदाबाद और गुड़गांव जबकि जननायक जनता पार्टी सोनीपत, अंबाला, हिसार, सिरसा, रोहतक, कुरुक्षेत्र और भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर पिछले 3 माह से बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी गठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल करना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस हरियाणा में किसी भी दल के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं है। इस कारण आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गौरतलब है कि जींद उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला का समर्थन किया था।
विज्ञापन