फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap alleges pm modi of breaking his own statement

'जब खुद पीएम और वित्त मंत्री ने कहा था 30 दिसंबर तक जमा होंगे पैसे, तो क्यों बदला फैसला?'

Tue, 20 Dec 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
aap alleges pm modi of breaking his own statement
आशुतोष

नोटबंदी के तहत सोमवार को पुराने नोटों को जमा कराने की नई गाइडलाइन जारी होने के बाद से सरकार पर विपक्ष ने हमला फिर तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इन्हीं गाइडलाइन पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


दरअसल सोमवार(19 दिसंबर) को आरबीआई ने गाइड लाइन जारी की थी कि, जो भी 5000 रुपए से अधिक के पुराने नोट जमा कराएगा उससे बैंक में सवाल पूछा जाएगा।

हालांकि आज वित्त मंत्री ने खुद इस फैसले को बदलते हुए यह कह दिया है कि लोगों से सवाल नहीं पूछा जाएगा। लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गई है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर वित्त मंत्री और पीएम मोदी ने खुद कहा था कि लोग बैंकों के सामने भीड़ ना लगाएं उनके पैसे जमा करने के लिए 30 दिसंबर तक का समय है तो ये नया नियम बनाने का क्या मतलब है।
विज्ञापन


आप प्रवक्ता आशुतोष ने अखबारों में छपे केंद्र सरकार के विज्ञापन की प्रति दिखाते हुए सवाल किया कि जब खुद पीएम ने एड देकर लोगों से ये अपील की कि जल्दी क्या है अभी 30 दिसंबर तक का समय है तो अब ये 5000 रुपए वाला नियम क्यों बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप का ये भी आरोप है कि नोटबंदी यानी 9 नवंबर से आज तक सरकार करीब 59 बार नियमों में बदलाव कर चुकी है। किसी भी सरकार या प्रधानमंत्री ने आजतक ऐसा नहीं किया है। देश को एक सशक्त प्रधानमंत्री की जरूरत थी जो उसे नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed