फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP allegations denied by rebel leaders

बागियों के आरोपों को AAP ने नकारा, नहीं होगी जांच

Wed, 22 Apr 2015 09:39 AM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
AAP allegations denied by rebel leaders

आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी से निकाले गए नेताओं के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी पूरी तरह पंकज गुप्ता और आशीष खेतान के साथ है।

विज्ञापन


आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि पंकज गुप्ता और आशीष खेतान के खिलाफ कोई जांच नहीं होगी। उन पर लगे सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। चंदे का सवाल अब पार्टी से नहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय से करना चाहिए, जिसने आप की फंडिग प्रक्रिया को सही बताया है।

विज्ञापन


आशुतोष ने कहा कि आरोप वही लोग लगा रहे हैं, जिन्होंने पार्टी की तमाम संस्थाओं का अपमान किया है। पहले पीएसी, फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी और फिर राष्ट्रीय परिषद के फैसले के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वो खाप की बात करते हैं जो बहुतम का फैसला नहीं मानते

AAP allegations denied by rebel leaders

खास बात यह कि ये लोग तीनों संस्थाओं का हिस्सा थे। अब अनुशासन समिति के फैसले को भी नहीं मान रहे हैं। आशुतोष के मुताबिक, वही लोग खाप पंचायत की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बहुमत को मानने से इंकार कर दिया।


साफ है कि उनकी अपनी मानसिकता ही लोकतांत्रिक नहीं है।

बता दें कि सोमवार को प्रशांत भूषण ने आप के महासचिव पंकज गुप्ता पर एक फर्जी कंपनी से दो करोड़ रुपये चंदा लेने और आशीष खेतान पर 2जी घोटाले में शामिल एक कंपनी के पक्ष में तीन करोड़ रुपये लेकर खबर लिखने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed