फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap allegation BJP is cheating in the name of legalize to unauthorised colonies

कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने के नाम पर धोखा दे रही है भाजपा: आप

Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
aap allegation BJP is cheating in the name of legalize to unauthorised colonies
संजय सिंह और गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की पूरी प्रक्रिया पर आम आदमी पार्टी (आप) ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के मुताबिक पहले कांग्रेस ने झूठे प्रोविजनल सर्टिफिकेट बांटे थे, अब भाजपा वेबसाइट नंबर बांट रही है। पार्टी ने कॉलानियों को नियमित करने की प्रक्रिया को भाजपा का जुमला करार दिया है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने के नाम पर भाजपा चुनाव से पहले धोखा दे रही है। भाजपा का इरादा मालिकाना हक देने का नहीं है। दूसरी तरफ आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल वेबसाइट नंबर के रूप में एक झुनझुना पकड़ा रही है और भाजपा की नीयत खराब है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से जुड़े गजट नोटिफिकेशन में ही यह प्रस्ताव है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डीडीए एक पोर्टल बनाएगा। लाभार्थी इस पर डिजी लॉकर अकाउंट खोलकर दस्तावेज अपलोड करेंगे। पंजीकरण के बाद यूजर आईडी नंबर दिया जाएगा। इसके आधार पर संपत्तियों का मालिकाना हक मिलेगा। आप ने सोमवार को इसी प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। इसकी जगह सीधे मालिकाना हक देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed